दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान है

आलमनगर/कन्हैया महाराज  

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र में 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा सरकारी एवं  गैर-सरकारी संस्थाओं में  ध्वजारोहण किया गया । नगर से लेकर गांव  कस्बों सहित टोलो में भी लोगों ने राष्ट्रीय  ध्वज  का ध्वजारोहण कर  तिरंगे को सलामी दी। वही इस अवसर पर क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर अमर शहीदों को याद किया। साथ ही प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख बेचनी देवी ने ध्वजारोहण किया  व्यापार मंडल में अध्यक्ष सुनील सिंह  ,अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद गुड़िया देवी,आलमनगर थाना में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार , रतवारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा,आर के जे एल डिग्री कालेज में प्राचार्य सुनीता कुमारी,आर के जे एल महाविधालय में प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, जदयू कार्यालय में जदयू अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह 


ढ़योढ़ी परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह,नगर पंचायत भाजपा कार्यालय में भाजपा अध्यक्ष बिकास सिंह, कुशहा चौक में आलमनगर दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल, जीरोमाइल चौक पर आलमनगर उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह,राजद कार्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष ,कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, हम पार्टी कार्यालय में नवीन कुमार भारती, आलमनगर दक्षिणी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,  आलमनगर पूर्वी  पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष अक्षय मंडल,आलमनगर उत्तरी पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष निशांत सिंह,एन के एम उच्च विद्यालय  शतीश कुमार ठाकुर, बड़गांव हाई स्कूल परिसर में शुभेन्द्र कुमार सिंह, सोनामुखी चौक पर भुत पुर्व सैनिक संतोष यादव,आलमनगर खगड़िया बस स्टैंड के पास भुत पुर्व वीरेंद्र साह के आवास परिसर पर भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

संकट मोचन महावीर मंदिर परिसर मे महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संतोष झा,डी ए बी स्कूल परिसर में विद्यालय के निदेशक इंजीनियर नवीन कुमार, कृष्णा बोर्डिंग स्कूल के निर्देशक कृष्णदेव पोद्दार , खापुर पंचायत स्थित बिहार पंचायत भवन परिसर में मुखिया राहुल, रतवारा पंचायत भवन में मुखिया पूनम देवी, कुंंजौरी पंचायत भवन परिसर में मुखिया श्रीमती तनुजा शर्मा ,प्रखंड के सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित निजी विद्यालय एवं सरकारी विद्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post