Top News

नगर पंचायत मीरगंज में संपत्ति कर एवं होल्डिंग टैक्स वसूली प्रारंभ

मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज 

मीरगंज नगर पंचायत में बुधवार से संपत्ति कर एवं होल्डिंग टैक्स वसूली अभियान का औपचारिक शुरुआत कर दी गई नगर पंचायत में इसे एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है क्योंकि अब तक अधिकांश लोग संपत्ति कर से  अनजान थे । कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के अध्यक्ष  मिकुल देवी ने की उन्होंने सबसे पहले खुद संपत्ति कर अदा कर यह संदेश दिया जब नेतृत्व आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं तभी जनता की प्रेरणा मिलती है


उनके साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान सहित सभी वार्ड पार्षदों ने भी समय पर कर भुगतान कर मिसाल पेश किया है । मुख्य पार्षद मिकुल देवी ने चार वर्ष का कुल कर 2864 रुपया एवं उपमुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान ने चार वर्ष का कुल कर 3523 रुपया भुगतान किया । नगर पंचायत मीरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमारी ने कहा कि संपत्ति कर ना सिर्फ सरकारी नियमों के अनुपालन का हिस्सा है बल्कि नगर के विकास कार्यों साफ सफाई सड़क नाली और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जरूरी है । अतः सभी नगरवासी को समय पर अपना कर जमा करना चाहिए। नगर पंचायत के इस कदम को कई नगर वासियों ने सराहना करते हुए कहा की नगर विकास के लिए जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post