Top News

किशनगंज के चारों विधान सभा सीट पर राजग गठबंधन जीत का लहराएगा परचम :गोपाल अग्रवाल

 

ठाकुरगंज /सिटी हलचल न्यूज 

किशनगंज : ठाकुरगंज के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के द्वारा जदयू की सदस्यता ग्रहण के बाद में ठाकुरगंज की पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेत्री  सरिता कालोंडिया के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।गोपाल अग्रवाल के जदयू में शामिल होने के बाद से न सिर्फ जदयू बल्कि एनडीए के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ गया है। उनकी जदयू में शामिल होने की खबर सामने आते ही ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एनडीए की ओर से स्वागत समारोहों का सिलसिला लगातार जारी है।इसी क्रम में, ठाकुरगंज नगर पंचायत के क्लब फिल्ड मैदान के समीप गोविंदपुरी स्थित सरीता के आवास पर भाजपा नेता अजय राय की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गोपाल अग्रवाल का फूलमाला और शॉल पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया


इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद श्रीमती सरीता, भाजपा नेता अजय राय, पुर्व नप अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, बिजली सिंह, अतुल सिंह, भाजयुमो नेता गौतम चन्द्र वंशी, दिनानाथ पांडे और अनिल महाराज समेत जदयू व भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गोपाल अग्रवाल के दोबारा एनडीए परिवार में शामिल होने से गठबंधन को और मजबूती मिलेगी


वहीं अपने संबोधन में गोपाल अग्रवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह दोबारा एनडीए का हिस्सा बनने पर प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सभी को साथ लेकर सीमांचल में एनडीए को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने अपील किया के सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करें। ठाकुरगंज ही नहीं किशनगंज के चारों सिट पर एन डी ए गठबंधन पर्चम लहराएगा उन्होंने नितिश कुमार के विकास कार्य को भी गिनवाए

Post a Comment

Previous Post Next Post