चौसा/अंसार आलम
मधेपुरा : चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा बाजार में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने फीता काट कर किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष नेता की हमारा देश संत ऋषि मुनियों का देश है हम यहां हम नदियों को भी माता का कर पुकारते हैं पत्थर को भी भगवान शिव के रूप में पूछते हैं। हमारे देश में एक से बढ़कर एक संत महापुरुष जन्म लिए जिन्होंने समाज में शांति भाईचारा का माहौल बनाकर अमित कर दिया है उनके पद चिन्ह पर चलकर हम लोग समाज में शांति चैन अमन कायम कर सकते हैं
वहीं विशु्त्री अध्यक्ष पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद ने कहा कि भगवान गणेश आज देवताओं में श्रेष्ठ है क्योंकि जब देवताओं में परिक्रमा की बात हुई थी तो भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा किए थे जिस कारण आज किसी भी कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही होती है। वही महोत्सव में आए क्षेत्रीय सिंगर जूनियर खेसारी लाल यादव, व्यास शर्मा नेहा सिंह यादव, अंगिका राय ने एक से बढ़कर एक भक्ति जागरण का प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया जबकि अंगिका राय और नेहा सिंह यादव के द्वारा देश भक्ति की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर कर दिया
प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, गोपाल यादव, मुखिया पप्पू शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, जेडीयू नेता अमित झा, सौरभ संगम, नित्तम गांधी, टनटन पासवान, स्वतंत्र पासवान, महोत्सव कमेटी मुकेश कुमार रंजन, रामलखन कुमार, सुभाष चौधरी, विजय जायसवाल, सुमित जयसवाल, सनोज यादव, आशुतोष जायसवाल, प्रिंस कुमार, प्रीतम भगत, पंकज जायसवाल, रंजीत ठाकुर, पंकज शाह, रंजित जायसवाल, सोनू कुमार, विनोद भगत, नीतीश भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Post a Comment