Top News

प्रदेश किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय अटल सभागार में सम्पन्न

गयाजी सिटी हलचल न्यूज़ से (आशीष गुप्ता)
पटना। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। इस बैठक में पूरे बिहार से किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के दौरान किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बिहार के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए अपने सुझाव दिए।इसी क्रम में किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा भी इस बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया और सभी आए हुए प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन का वह मजबूत आधार है, जो आने वाले समय में भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा।
 डॉ. मिश्रा ने कहा कि बिहार का किसान मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी तत्परता और संगठनात्मक शक्ति के साथ अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किसान मोर्चा पार्टी के लिए न केवल एक सशक्त स्तंभ बनेगा, बल्कि संगठन के अन्य सभी मोर्चों से आगे रहकर किसानों और ग्रामीण जनता का समर्थन जुटाने में सफल होगा।प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और किसानों की समस्याओं को समाधान की दिशा में ले जाना भाजपा का प्रमुख संकल्प है।

Post a Comment

Previous Post Next Post