Top News

बिहार को 570 करोड़ के अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की सौगात

गयाजी/सिटिहलचल न्यूज

गया दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कैंसर हॉस्पिटल की बड़ी सौगात दी है. शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से उत्तर बिहार के लोगों को इलाज के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं हेगी. इसका लाभ पूरे बिहार के लोगों को मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार इस कैंसर अस्पताल की लागत 570 करोड़ है


इस अस्पताल में 20 ओपीडी विभाग व 6 आईसीयू हैं. इस मौके पर अस्पताल के अलावा 150 बेड के पैलेटिव केयर अस्पताल का भी शिलान्यास किया गया. अस्पताल में आईसीयू के अलावा एचडीयू की भी व्यवस्था रहेगी. इसमें पीडिया कैंसर विभाग और गायनी कैंसर विभाग भी रहेंगे. इसमें कुल छह ऑपरेशन थियेटर भी खोले गए हैं

यहां ब्लड बैंक की भी व्यवस्था रहेगी ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो. इस अस्पताल में ब्रेक थेरेपी और रेडियोथेरेपी सेवा भी शुरू की गई है. अस्पताल का नया भवन लगभग चार सालों से बन रहा था जिसका पीएम ने ऑनलाइन उद्घाटन किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post