Top News

हर घर तिरंगा – देश का मान, सम्मान और अभिमान


गया जी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष जन-जागरण चलाकर  झंडा वितरण किया गया इस अवसर पर डॉ. मिश्रा स्वयं घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट कर रहे थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारी आजादी की गाथा, वीरों के बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है। तिरंगे का केसरिया रंग साहस और त्याग का संदेश देता है, सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है, जबकि हरा रंग समृद्धि और प्रगति की भावना को दर्शाता है। अशोक चक्र हमें निरंतर चलते रहने और प्रगति की राह पर बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने-अपने आवास, प्रतिष्ठान, कार्यालय, चौक-चौराहों पर तिरंगा अवश्य फहराएं, ताकि देश और दुनिया को यह संदेश जाए कि भारत एकजुट है, आत्मनिर्भर है और अपनी गौरवशाली परंपराओं के साथ आधुनिकता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मिलकर यह अभियान सफल करते हैं तो गया जी पूरे देश में एक मिसाल कायम करेगा और संभव है कि यह प्रयास विश्व प्रतिमान स्थापित कर दे।डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि तिरंगा सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे अस्तित्व और स्वतंत्रता का प्रमाण है। आज की युवा पीढ़ी को अपने इतिहास को जानना चाहिए, उन बलिदानियों को याद रखना चाहिए जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया ताकि हम स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें। डॉ.मिश्रा ने सभी को  तिरंगे का  हर साल 15 अगस्त व 26 जनवरी को ही नहीं, बल्कि सदैव अपने हृदय में इसे स्थान देंगे। उन्होंने कहा –जब-जब तिरंगा लहराएगा, भारत का गौरव बढ़ेगा, और हम सब गर्व से कहेंगे – भारत माता की जय, वंदे मातरम।


Post a Comment

Previous Post Next Post