आलमनगर /कन्हैया महाराज
मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के इटहरी पंचायत के गौछी डीह में दो दिवसीय रामध्वनि संकीर्तन सह अष्टयाम कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता सह विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी ई नवीन निषाद ने फीता काट कर किया इस दोरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ई नवीन निषाद ने कहा कि भगवान राम से हमें प्रेरणा मिलती है कि सच्चाई की राह पर चलें रामधुनी एवं राम के चरित्र चित्रण से हमें सीख लेने की जरूरत है पुरुषोत्तम राम सुख एवं दुख में अपने धैर्य एवं सहनशीलता को कभी नहीं छोड़े उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर शबरी के बेर को ग्रहण कर हमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया
रामधुनी से क्षेत्रों में भक्ति भावना के साथ काफी उमंग एवं उत्साह देखा जा रहा है।रामध्वनी सह संकीर्तन के शुभारंभ होते ही आयोजन स्थल पर काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। । इस दौरान सहरसा जिला अंतर्गत मंगनमा राजा सोनवर्षा के महंथ विपिन सम्राट कीर्तन मंडली द्वारा जहां रामध्वनी संकीर्तन व रासलीला किया जा रहा है। वहीं इस रामधुनी व अष्टयाम के यजमान सुनील चौधरी पत्नी मुन्नी देवी व गोपाल चौधरी पत्नी पूनम देवी व पंडित इटहरी के कन्हैया झा को बनाया गया है
वही कलाकारों द्वारा धर्म ग्रंथों के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित शानदार रासलीला की प्रस्तुति की जा रही है। इस दौरान सागर चौधरी ,सुभाष चौधरी धीरेंद्र पासवान ,राजकिशोर चौधरी, श्रीकांत चौधरी, गुरु चरण चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, इंद्रदेव चौधरी ,रोहिण चौधरी शोभाकान्त चौधरी ,सीताराम चौधरी ,विनय शाह, धर्मेंद्र शाह, सुनील राय अभिनंदन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे



Post a Comment