पटना /सिटी हलचल न्यूज़
पटना : विद्युत वितरण क्षेत्र की प्रमुख योजनाओं, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, आरडीएसएस एवं राज्य योजनाओं के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा सचिव ऊर्जा विभाग - सह - बीएसपीएचसीएल के सीएमडी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा की गई। इस दौरान एनबीपीडीसीएल के एमडी श्री राहुल कुमार एवम् एसबीपीडीसीएल के एमडी श्री महेन्द्र कुमार सहित मुख्यालय के वरीय अधिकारीगण ,एवं कार्यान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधिगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वितरण कम्पनियों के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में ऊर्जा सचिव ने निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना अंतर्गत बिना किसी देरी के कृषि उपभोक्ताओं के लंबित कनेक्शन को शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं
सभी विद्युत अधीक्षण अभियंताओं द्वारा अगले एक सप्ताह में फील्ड स्तर पर प्रमंडलवार समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र उपभोक्ता वंचित न रहे। एक सप्ताह के अंदर सभी लंबित आवेदनों को निष्पादित करते हुए कृषि सम्बन्ध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन एजेंसियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिए गए।आरडीएसएस के अंतर्गत ली गई परियोजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। राज्य योजनन्तर्गत निर्माणाधीन पावर सबस्टेशन के कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और शेष कार्य शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया
वहीं पीएसएस निर्माण में आ रही भूमि संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए।ऊर्जा सचिव ने वितरण लाइनो पर लाइव लाइन मेंटेनेंस की तकनीकी को अपनाने की योजना पर भी प्रस्ताव तैयार कर इसे क्रियान्वित करने का निर्देश दिया, जिससे बिना बिजली आपूर्ति रोके आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा सकें और उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा प्रदान की जा सके। साथ ही फ्यूज कॉल सेंटर पर आने वाली शिकायतों को संवेदनशीलता एवं तत्परता से हैंडल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समयबद्ध और प्रभावी समाधान मिल सके।



Post a Comment