Top News

जन सुराज पार्टी के नेता की गाड़ी को रोका, दिखाई स्थानीय लोगों ने जन समस्या।

संवाददाता:- प्रभात सिंह 

कदवा प्रखंड क्षेत्र के प्रभैली पंचायत के रटनी जाने वाली मुख्य सड़क पर बीते कल जन सुराज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी नेता एवं संभावित कदवा विधानसभा प्रत्याशी सहरयार आलम पार्टी के कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दरमियान रटनी ग्राम निवासियों ने उन्हें देखकर रोका और अपने मुख्य सड़क जाने वाली समस्या के बारे में अवगत कराया। सड़क की दयनीय स्थिति देख विकास की पोल खुलता हुआ नजर आया। स्थानीय लोगों ने वर्तमान कदवा विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए


मोहम्मद मंजर ने बताया कि सड़क की समस्या के बारे में कई बार उन्हें अवगत कराया  गया है। लेकिन हमारे इतनी आबादी वाले गांव पर उनकी नजर अब तक नहीं पड़ रही है। इस गांव में तीन वर्ड है, जिसमें काफी जनसंख्या है। सभी संख्या के लोगों को ट्रैक्टर टेंपू एवं गाड़ी को काफी किलोमीटर घूम कर मंडी बाजार जाना पड़ रहा है। यहां पर अधिक आबादी किसानो की है। जिन्हें आवाजाहि करने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है

इन सभी बातों को सुनकर जन सुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार ने आशा एवं दिलासा दिलाते हुए कहा कि मैं ,प्रशासन से मांग कर चुनाव से पहले सड़क बनवाने के लिए पहल करूंगा हमें उम्मीद है, कि आपकी सड़क जल्द मरम्मत हो जाएगी। इन्हीं बातों पर लोगों ने जय बिहार का जयकारा लगाया। और कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण भी कीया।

Post a Comment

Previous Post Next Post