Top News

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, करीब 48 लीटर नेपाली शराब और बाइक जब्त

गुप्त सूचना पर रात के अंधेरे में की गई छापेमारी, तस्कर फरार, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज 

दिघलबैंक: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिशों पर रोक लगाने के क्रम में सशस्त्र सीमा बल एसएसबी को एक और बड़ी सफलता मिली है। 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज की सी कंपनी पलसा द्वारा शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में करीब 48 लीटर नेपाली शराब और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया


ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 137/2 के पास, भारत की ओर लगभग 50 मीटर अंदर, रात करीब 10: बजे की गई। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, ये ऑपरेशन पूरी तरह गुप्त खुफिया सूचना के आधार पर किया गया था।कुल बरामद शराब: 47.64 लीटर, इसके साथ एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसे तस्करी में प्रयोग किया जा रहा था।इस अभियान का नेतृत्व वेंकट्रा रामणा ने किया

नाका पार्टी में कुल 8 जवान शामिल थे ब्रिजेश कुमार, मोहम्मद शौकत अली, राणा प्रताप, गणेश कुमार, मनीष कुमार, मनीष कुमार राय और जितेंद्र सिंह नाथावत।हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जब्त सामग्री को कंपनी मुख्यालय पलसा में जमा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post