Top News

दालकोला में वट सावित्री पूजा मनाई गई

 

दालकोला /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

हर साल की तरह इस साल भी दालकोला में बड़ी धूमधाम के साथ महिलाओं ने वट सावित्री पूजा मनाई , बिहारी महिला समिति ने  वट सावित्री पूजा का आयोजन मीठापुर में किया बिहारी महिला समिति के अध्यक्ष प्रीति भगत ने कहा सभी सुहागिन महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि देशभर में वट सावित्री का व्रत रखा जा रहा है। यह दिन पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत का वरदान प्राप्त करने का अवसर है


 हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। इस बार 26 मई 2025 यानी की आज वट सावित्री का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की व घर परिवार की सुख-शांति के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा का विधान है, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करते हुए महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती है। इसके बाद महिलाएं देवी सावित्री और सत्यवान की कथा का पाठ अवश्य करती हैं। इसके प्रभाव से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post