सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ : जिले के रुपौली प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री का व्रत पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मना रही है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाने वाला यह महत्वपूर्ण पर्व, शहर भर के मंदिरों और वट वृक्षों के नीचे देखने को मिल रहा है।सुबह से ही रुपौली प्रखंड की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पूजा सामग्री के साथ वट वृक्षों की ओर जाती दिखी पूर्णियां जिले के रुपौली प्रखंड  और अन्य इलाकों में स्थित वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी


उन्होंने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा और सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा का श्रवण किया।पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ महिलाओं ने अपने पति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान फल, मिठाई, रोली, कुमकुम, सिंदूर, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। कई महिलाओं ने उपवास रखकर कथा सुनी और दान-पुण्य भी किया।इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर कई शुभ योग भी बन रहे थे, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया। महिलाओं का मानना है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से व्रत रखने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पति को लंबी उम्र मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post