आग की चपेट में आए दो मवेशी भी झुलसे।
मुरलीगंज/मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड 11 दुर्गा स्थान चौक के पास शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लगने से नकदी सहित लाखों की क्षति हुई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित श्री राम यादव ने बताया कि सुबह के साढे तीन बजे अचानक घर में आग लग गई
आग की लपटे देखकर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आग लगी की घटना में घर में रखे नकद एक लाख, सोने चांदी के जेवरात, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज सहित महत्वपूर्ण कागजात, साइकिल जलकर राख हो गया। इस आग लगी की घटना में दो भैंस भी झुलस कर घायल हो गया है
हालांकि आग कैसे लगी है इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर सीओ किसलय कुमार कर्मचारी मुन्ना गोप स्थल का जायजा लिया। सीओ ने कहा कि पीड़ित सनहा दर्ज कराए। जिससे सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इधर अग्नि पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दिया है।