जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज
अररिया : इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी में लगातार चौकसी बरती जा रही है| जोगबनी सीमा पर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई थी| पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम के बाद भी नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस अब तक हाई अलर्ट के मुड में है| भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है| इंडो नेपाल सीमा जोगबनी के गाँधीजी चोक मटीयरवा बोर्डर टिकुलिया बॉर्डर सहित एसएसबी की 56वीं बटालियन और जोगबनी थाना पुलिस पूरी तरह चौकसी बरत रही है
एसएसबी बॉर्डर पर हर किसी की पहचान पत्र देख कर आने जाने दिया जा रहा है, इसके साथ भारत नेपाल सीमा चेक पोस्ट पर सदन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हर एक आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है| जोगबनी नगर को सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अति संवेदनशील माना जा रहा है जिस पर एसएसबी के जवान एवं स्थानीय थाना पुलिस पूरी तरह चौकस है
सीमा पर तैनात एसएसबी जवान नेपाल से आने जाने वाले पर प्रत्येक व्यक्तियों और उनके सामानों को सदन जांच के बाद उन्हें जाने दिया जाता है| चार पहिया वाहनों की बोनेट और डिक्की की तलाशी के बाद ही जाने दिया जाता है| भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर ज्यादा से ज्यादा जवानों को तैनात नजर आ रहा है|