किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता
ठाकुरगंज : ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सलाम करते हुए ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा की शुरुआत भातडाला चौराहे से हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "भारतीय सेना जिंदाबाद", "जय हिंद" जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।आयोजन में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस वीरता से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया
उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।जिला भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति सम्मान जगाना और युवाओं को देशभक्ति से जोड़ना था। यात्रा के समापन पर एक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सेना के त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।इस मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, जद यू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा
पोठिया से संजय उपाध्याय, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिंहा, मो निजामुद्दीन, पूर्व मुखिया तरुण सिंह, पूर्व पार्षद अनिल महाराज, ई. चंद्र शेखर अग्रवाल, मुकेश हेमब्रम, पूर्व सरपंच सुनील सहनी, प्रो नसीम अख्तर, सिपाही यादव, दिलीप शुक्ला हंसराज नखत, अतुल सिंह, अजय कुमार राय, गौरव गुप्ता, चंद्रकांत गौतम, संजीव साह, रोहित आनंद, जनश्रुति कुमार, सुरीत सरकार उर्फ खोखा दा, सजन जायसवाल, सुदामा सिंह, लक्ष्मण झा, पवन गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे