Top News

दो अभियुक्तों को दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ : जिले के जानकीनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने कहा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूपौली स्थित रूपेश्वरी पेट्रोल पम्प के पास कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पूर्णियाँ एसपी कार्तिकेय के शर्मा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में  जानकीनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया


गठित टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन/छापेमारी कर 01. राजन मंडल उर्फ अंजु मंडल पिता-धनेशर मंडल, 02. दिलखुश कुमार, पिता राजु मंडल, दोनों भंगहा तुला, थाना-बी०कोठी, जिला-पूर्णियाँ को दो देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस, दो मोबाइल फोन, एक अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य 03 साक्षियों के साथ मिलकर लूट-पाट करने के उद्देश्य से एकत्रित होने की बात बतायी गयी है

साथ ही जानकीनगर थानान्तर्गत टेम्पु स्टैण्ड सिनेमा हॉल के पास एक महिला से नगद-35,000/- रूपये छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता को भी स्वीकार किया गया है। पुनः अभियुक्तों द्वारा लूट-पाट करने वाले अपने गिरोह के सदस्यों का खुलासा किया गया है। जिस संबंध में सत्यापन कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post