Top News

एक स्मैक तस्कर को 18.16 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। एक बाइक बरामद

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियाँ एसपी कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्व में पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चला कर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जिले के सरसी थाना अध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ लेकर के० नगर से लिबरी पुल के रास्ते सरसी जाने वाला है


सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पूर्णियाँ एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी, बनमनखी, श्री अनिल कुमार एवं थानाध्यक्ष, सरसी  के द्वारा एक मादक पदार्थ तस्कर मो० मजाबुल, पिता मो० डोमी, बिषहरी रहिका सरसी, वार्ड नंबर 06, थाना-सरसी, जिला-पूर्णियाँ को 18.16 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा स्मैक ब्राउन सुगर तस्करी के बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंकेज का खुलासा किया गया है। जिस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post