Top News

तस्करों पर कसेगी नकेल, दालकोला चेकपोस्ट पर नया थाना का हुआ गठन

4 पंचायतों का सीमांकन कर बनाया गया नया टीओपी

बायसी/मनोज कुमार

सिटिहलचल पूर्णिया। अपराध नियंत्रण व तस्करी रोकने के लिए बिहार -बंगाल सीमा पर एक नए थाना का आज विधिवत उद्घाटन हुआ। दालकोला ओपी के नाम से नए थाना के अंदर बायसी के 4 पंचायत सुगवामहानंदपुर , पुरानागंज, गांगर एवं श्रीपुर मल्लाहटोली पंचायत आएंगे। साथ ही समेकित चेकपोस्ट पर ही थाना बनने से तस्करी में भी काफी हद तक लगाम लगेगा। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने दालकोला ओपी के नए प्रभारी के रूप में परमानंद पासवान को नियुक्त किया है


वही ओपी उद्घाटन के मौके पर नवनियुक्त ओपीध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ नंबर का आदान प्रदान किया। और अपराध नियंत्रण में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं श्रीपुर मल्लाहटोली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहीरूद्दीन ने बताया कि दालकोला ओपी खुलने से अब यहां के स्थानिय लोगों को बायसी थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जो काफी दूर था

वही मुखिया गुलाम गौस ने दालकोला नाम को बदलने की माँग की, क्योंकि दालकोला पश्चिम बंगाल का क्षेत्र है और वहाँ दालकोला नाम से पहले से ही थाना मौजूद है। इस मौके पर एस आई अविनाश कुमार, शारदानंद सादा, मुखिया जब्बी हसन, पूर्व मुखिया बदरे आलम, परवेज आलम, सरपंच मोहम्मद बारीक, समिति प्रतिनिधि शादीक आलम ,मोहम्मद सिमदानी, सिकंदर आलम एवं मोहम्मद हसीब समेत चारों पंचायत के कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post