कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण हेतु कार्यशाला का आयोजन

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत गठित समिति के सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष पूर्णिया में आयोजित किया गया। श्रीमती साहिला (भा०प्र०से०) उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया किया गया


प्रमण्डल स्तरीय कार्यशाला में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के सभी आंतरिक एवं स्थानीय समिति के सदस्यों एवं वन स्टॉप सेंटर के केन्द्र प्रशासक द्वारा भाग लिया गया।कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त,  द्वारा अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि महिलाओं को कार्य करने हेतु कार्य स्थल पर सुरक्षित माहौल देना हम सभी की जिम्मेदारी है

जिसमें हमसबो को भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास निगम के सौजन्य से जिला प्रशासन पूर्णिया के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास निगम की (SPM)श्रीमतीअनुपमाऔझा, डॉ०महालक्ष्मी सिंह शामिल हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post