पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के द्वारा संचालित महामाया मंदिर, निशुल्क योग साधना केंद्र, सुदीन चौक पर एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के तीनों जिला प्रधान श्री अजय कुमार सिंह, श्री अजीत लाल एवम डॉ एस के सिन्हा उपस्थित थे ।चेक अप के दायित्व का निर्वाहन डॉ. एस के सिन्हा कर रहे थे और उनकी सहायता केंद्र के साधक मेडिकल असिस्टेंट श्री जीवन कुमार मिश्रा कर रहे थे
आज के इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप में केंद्र प्रमुख ममता श्रीवास्तव, उप केंद्र प्रमुख आरती सिन्हा के अतिरिक्त नूतन देवी, बंदना देवी, बबीता सिन्हा, रीता देवी, संगीता सिन्हा द्वय, रंजीत, अजय, रौशन, चंदन, संतोष, मनोज, सच्चिदानंद सिन्हा, महेश सिन्हा, अजय सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मेडिकल कैंप के दौरान योग एवम प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया । अंत में ओम की ध्वनि और शांति पाठ के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ
सभी साधक एवं साधिकाएं अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किए । अंत में भारतीय योग संस्थान, पूर्णिया के संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव एवं तीनों जिला प्रधान ने एक स्वर में कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह के नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन हमारे सभी केंद्रों पर आयोजित किये जाएंगे जिससे समाज के लोगों को निःशुल्क योग और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके और एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके ।



Post a Comment