कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में कटिहार अनुमंडल सभागार में की गई जिसमें कटिहार अनुमंडल स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित हुए मुख्य रूप से कटिहार जिला परिषद की अध्यक्ष रश्मि सिंह बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता यादव कुर्सेला नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू यादव जिला परिषद सदस्य गुन सागर पासवान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साह जिला परिषद सदस्य उमा यादव जी अनुमंडलीय स्तरीय सभी निगरानी समिति के सदस्यों की उपस्थिति मुख्य पार्षद कोढा सह डिलर अनुश्रवण समिति कोढ़ा अध्यक्ष ने डिलरो की बीच आ रही
समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड के 2017 महा मार्च के लेप्स अनाज का पैसा अब तक कोढ़ा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को नहीं मिला है इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही बिहार राज्य खाद्य निगम को निर्देशित किया जाएगा साथ ही प्रत्येक माह उसना चावल आपूर्ति की मांग का मुद्दा उठाया गया कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी ने बताया कि कटिहार अनुमंडल के अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को प्रत्येक माह में उसना चावल ही उपलब्ध कराया जाएगा ।


Post a Comment