Top News

स्वच्छ पंचायत से होगा स्वस्थ व स्वच्छ बिहार का निर्माण --- मुखिया




कोढ़ा/शंभु कुमार 


एक स्वच्छ पंचायत से ही स्वच्छ बिहार का निर्माण हो सकता है उक्त बातें कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बासगाढ़ा पंचायत की मुखिया सह जदयू उपाध्यक्ष प्रीतम देवी ने वार्ड सात व चौदह में सफाई कार्यक्रम की शुभारंभ की दौरान कहीं। पंचायत के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक दिन सुखा कचरा ,के साथ गिला कचरें के उठाव हेतु चार पंचायत सफाई कर्मचारी के द्वारा पंचायत के विभिन्न वार्डों में मुखिया की मौजूदगी में कचरा उठाव कराया गया।ताकि आमजनों को गंदगी के कारण किसी भी तरह की बिमारियों का सामना न करना पड़े और हमारे समाज के आमजन सुखी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके।


जब हमारा समाज स्वस्थ व सुंदर होगा, तो हमारा बिहार सहित देश के सभी आमजन भी स्वास्थ् हो पाएगी ।गंदगी के कारण हमारे पंचायत में कोई व्यक्ति को बिमारी किसी भी बिमारी का शिकार न होना पड़े जिसकी हमें फिक्र हमेशा बनी रहती है  ।वही इस मौके पर उपमुखिया केशव कुमार, पप्पू कुमार, अनिल,कुमोद यादव,ललीता देवी,बीबी गुलिस्तां,व अन्य वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post