Top News

कालाजार से निजात हेतु छिड़काव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण



कटिहार/ शंभु कुमार 



कालाजार बीमारियों से निजात के लिए कटिहार सदर अस्पताल परिसर स्थित मलेरिया कार्यालय के सभागार में आगामी होने वाले छिड़काव कार्य के लिए छिड़काव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें की जिला वेक्टर बोर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी सह प्रभारी सीएस कटिहार ने प्रशिक्षण की अध्यक्षता की इस दौरान भीडीसीओ नंद किशोर मिश्र  ने छिड़काव कर्मियों का आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कालाजार उन्मूलन होने के कगार पर हम लोग पहुंच चुके हैं। इसलिए आप सभी छिड़काव कर्मियों को इनका श्रेय जाता है। इस कड़ी को बरकरार रखने हेतु आगामी छिड़काव कार्य में भी आप सभी कर्मी बालू मक्खी को मारने की दवा सिंथेटिक पारा थ्राइड से क्षेत्रों में जाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करना है।


एक भी घर छिड़काव कार्य से छुट न पाए। वही डीवीडीएस अमरनाथ सिंह एवं संजीव कुमार ने मौजूद कर्मियों को प्रशिक्षण में बताया कि कालाजार एक घातक बीमारी है जो कि बालू मक्खी के काटने से होती है बालू मक्खी घर के अंधेरे नमी वाले स्थान है गौशाला दीवानों के चित्र चित्रों में छिपा रहता है आगामी छिड़काव में आप लोग ससमय कार्य आरंभ कर इन जगह पर आवश्यक रूप से छिड़काव करने का कार्य करेंगे ताकि हमारा जिला व प्रखंड कालाजार मुक्त हो सके वही इस प्रशिक्षण में अहमदाबाद, मनिहारी,मनसाही, प्राणपुर,सदर प्रखंड कटिहार के छिड़काव कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post