बायसी/मनोज कुमार
पूर्णियाँ: बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम सरवर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के तत्पश्चात उन्होंने बताया कि बायसी में पदस्थापित कई एएनएम और दलाल बाहरी प्राइवेट डॉक्टरों को लाभ पहुँचाने का कार्य कर रहे है
बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीज को जान का डर दिखाकर बाहर नौसिखिया डॉक्टरों के पास पैसे के लालच में भेज देते है। उन्होंने अस्पताल चिकित्सा प्रभारी विजय कुमार से कहा है कि बायसी में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम एवं अस्पतालों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें जिसमें उनका सहयोग रहेगा। साथ ही अस्पताल के वैसे कर्मचारी को भी चिन्हित कर कार्यवाई करें
वही इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रवेज नाज उर्फ तारीक अनवर ने बताया कि लम्बे अरसे से स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत मिलने के उपरांत निरीक्षण किया गया है। अस्पताल के ब्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस मौके पर प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी परिसर में धरना में बैठे आशा कर्मी से मुलाकात की और उनके समस्यों से अवगत हुए। प्रतिनिधियों द्वारा उनकी समस्या को अपने संज्ञान में लेते हुए सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने की बाताई गई।



Post a Comment