धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बुधवार को धमदाहा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में धमदाहा बीडीओ विजय कुमार चंद्रा का विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पंचायत राज पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अवर निबन्धन पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखण्ड प्रमुख केंदुला देवी, उपप्रमुख चंद्रकांत मुखिया, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचल अधिकारी रवि प्रसाद,अंचल राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में किया गया
विदाई की इस घड़ी में सभी बीडीओ विजय कुमार चंद्रा के कार्यकाल की सराहना की। मौजूद सभी वक्ताओं ने बीडीओ विजय कुमार चंद्रा को सरल स्वभाव, मृदुभाषी ,कार्य के प्रति उनके लगाव एवम उनकी कार्यशैली तथा कुशल प्रशासक के रूप में सराहना करते हुए कहा कि ये काफी सुलझे हुए व्यक्ति रहे है इनकी व्यक्तित्व इनके निपुण कर्तव्य परायणता को जहां दर्शाती है वही प्रखण्ड अधीनस्थ सभी सहकर्मियों एवम प्रतिनिधियों के साथ इनका सहज व्यवहार सभी के हृदय में रसा बसा है। विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में मौजूद सभी ने इनके कुशल नेतृत्व एवम कार्य क्षमता से भाव विभोर हो उन्हें नम आंखों एवम भावुक क्षणों को सहेजते हुए
उन्हें विदाई दी साथ ही उन्हें उनके कार्यकाल को मिल का पत्थर बताया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि किसी भी तरह के काम सिर्फ लीडर ही नही करता बल्कि टीम करती है हमारी टीम भी उतना ही हकदार है जितना कि आपसब मुझे दे रहे है। अंत मे उन्होंने कहा कि धमदाहा के लोग काफी मिलनसार है काम को अंजाम तक पहुंचने में काफी दक्ष है जिसका असर है कि इनके सहयोग से ही धमदाहा प्रखण्ड का विकास द्रुत गति से हुआ।इस मौके पर प्रखण्ड के सभी कर्मी, सभी मुखिया एवम सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।



Post a Comment