अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर परमान नदी से हो रहे कटाव के स्थान पर बैंबो पोलिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिनमें कार्यों में काफी अनियमितता दिख रही है। खानापूर्ति करने का आलम यह है कि एक बांस के तीन चार टुकड़े कर डाला जा रहा है। वही बात की गुणवत्ता खिज्जा बास है जो कटाव को रोकने में सक्षम नहीं हो पाएगा। बरबट्टा पंचायत अंतर्गत बनगामा गांव, रसेली गांव सुरजापुर हरिजन टोला व अन्य स्थानों पर जल निश्रण विभाग के द्वारा फ्लड फाइटिंग के तहत कराए जा रहे कार्य में भारी अनियमितता दिख रही है
वहीं दूसरी ओर अभी जो कार्य हुआ है कई गांव में जियो बैग की बोरी खिसक रही है। जिनमें कोचका, गेरिया गांव में जियो बैग का कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो रहा है। वही बनगवा के वार्ड नम्बर 10 मे नदी कटान से प्रभावित परिवार महफूज, शमीम, साबिर ,तबरेज, सगीर, नय्यर , मोहम्मद नयैर, इसराइल जलाल आदि दर्जनो पीड़ित परिवारों ने बताया कि जब नदी में पानी बढ़ता और कटान होता तब ही जल संसाधन विभाग की नींद खुलती है
जबकी हम लोग घर नदी के प्रवाहित के कारण कट गया और बहुत से घर हम लोग कटान से पहले तोर कर पलायन कर चुके हैं। अभी रहने लायक जमीन में नहीं बचा है। जबकि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। और कार्य धीमी गति किया जा रहा जो जाँच का विषय। इस लिए इन लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जाँच कराने की माँग की है।



Post a Comment