Top News

उपेन्द्र कुशवाहा कल पूर्णियाँ में जुटेंगे 7 हजार कार्यकर्ता

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

राष्ट्रीय लोक जनता दल के गठन के बाद पहलीबार पूर्णियाँ में कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। इसकी सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रालोजद जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने बताया कि पूर्णियाँ की ऐतिहासिक धरती पर पहली बार बहुत बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें पूर्णियाँ के अलावे सीमाँचल के सभी जिलों से कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा, महासचिव फैजल इमाम सहित प्रदेश के कई नेता शामिल हो रहे है



श्री कुशवाहा ने बताया कि उपेन्द्र कुशवाहा जी बनमनखी के रास्ते पूर्णियाँ आएंगे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद धमदाहा स्थित दमगड़ा गाँव पहुँच कर पार्टी के वरिष्ठ दिवंगत नेता राम नरेश मेहता के परिजन से मिलेंगे एवं उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने बताया कि बनमनखी से लेकर पूर्णियाँ तक राष्ट्रीय नेता के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला होगा, जो रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल कला भवन तक पहुँचेंगे


उन्होंने बताया कि रालोजद का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा जिसमें 7 हजार कार्यकर्ता माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी को सुनेंगे और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल पूर्णियाँ वासियो के माँग पर एक विकल्प के रूप में आई है, जो जनता के सभी आकांक्षाओं को पूरी करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post