पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
मुफस्सिल थाना पुलिस ने महेंद्र पुर से एक गांजा बिक्रेता को गिरफ्तार किया है। पलासी टोला निवासी महेश पोद्दार गांजा लाकर उसे पुड़िया बनाकर खुदरा बेचता था।मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हें गांजा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उक्त तस्कर के घर पर दबिश दी गई
तो महेश पोद्दार उम्र 50 वर्ष पिता स्व. अम्बिका पोद्दार साकिन महेंद्रपुर पलासी टोला काले रंग के बैग में गांजा लेकर भागने लगा जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ा। युवक के पास से 435 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 6450 रुपया बरामद किया गया है
पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह बंगाल से गांजा लाकर बेचता हैं। वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में कही भी नशीली पदार्थ की बिक्री होती है तो उसकी सूचना थाना को दे, नाम गुप्त रखा जाएगा।



Post a Comment