धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्णिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अजीत कुमार झा के दिशानिर्देशों और मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वित्तीय व डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम पूर्णिया जिले मे लगातार चलाया जा रहा है
इसी कड़ी में धमदाहा प्रखंड के बरकोना में महिलाओं के बीच वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता के सभी बिंदुओं पर बिस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. ये कार्यक्रम वित्तीय समावेशन वित्तीय निधि के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा प्रायोजित है. सही वित्तीय बर्ताव करे आपका बचाव का सन्देश भी ग्रामीणों को दिया. बाजार और चौक चौराहे पर ऑडियो संदेश के माध्यम से भी आम जनता और ग्राहकों को जागरुक किया गया
कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) श्री अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, भारतीय स्टेट बैंक,वित्तीय साक्षरता केंद्र, जिला अग्रणी कार्यालय, पूर्णिया के देखरेख में किया गया. इस कार्यक्रम में रितेश कुमार रंजन क्षेत्रीय समन्वयक जीविका धमदाहा एवं बैंक मित्र रिंकी कुमारी तथा सीएफ पूनम पंडित उपस्थित रहीं.



Post a Comment