Top News

किशनगंज में बाढ़ ने दी दस्तक सड़को पर बह रहा पानी कई सड़कें ध्वस्त

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

जिले में हो रही लगातार बारिश से नदिया उफान पर है। जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में बहने वाली रेतुआ,कंनकई,गौरिया नदी का जलस्तर पहली ही बारिश में बढ़ने से कई स्थानों पर सड़को पर पानी बह रहा है या फिर सड़क कट चुकी है।स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक रेतुआ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।नदी में आए उफान की वजह से झाला से निसन्द्रा जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क आमबाड़ी गांव के निकट टूट गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।बता दे की इस जगह पर बना कल्वर्ट पूर्व में ही ध्वस्त हो गया था


फिर डायवर्सन बनाया गया जिसमें ह्यूम पाइप देकर ऊपर से पिच कर दिया गया था। वह भी ध्वस्त हो गया है। बुधवार को रेतुआ के उफान में आमबाड़ी गांव के निकट प्रधानमंत्री सड़क फिर टूट गई है,जो झाला से निसन्द्रा तक जाती है। सड़क पर बने डायवर्सन टूटे रहने से एक दर्जन गांव के लोगों को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय जाने में परेशानी हो रही है। वही कई अन्य स्थानों पर भी सड़क के ध्वस्त होने का मामला सामने आया है

बता दे की हवाकोल पंचायत के धीमडांगी से खजूरबाड़ी जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क कब्रिस्तान के निकट ध्वस्त हो गई है जहा आवागमन बाधित है ।इधर झुनकी पुल बनने के वाबजूद भी पुल का एप्रोच नहीं बनने के कारण आवाजाही में ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।बढ़ते जलस्तर की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।ग्रामीण यह सोच कर परेशान हैं की आखिर वो प्रखंड मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय कैसे जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post