Top News

स्कूल के मुख्य द्वार पर ही दुकान खोल रास्ता को किया बंद



पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा लगातार होते जा रहा है। कभी सरकार के जमीन पर कब्जा तो कभी सरकारी भवन पर कब्जा हो रहा है। ऐसे में कब्जाधारी के हौसले दिन व दिन सातवें आसमान पर है। इन्हें न तो कानून का डर है न ही अपने ऊपर होने वाले कानूनी कार्यवाही का। ऐसा ही एक मामला शहर के सबसे अति संवेदनशील ख़ुशकीबाग़ मोड़ का है, जहाँ पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्तिथ मध्य विद्यालय का मुख्य द्वार को ही अपना निशाना बना लिया है।


आपको बता दे कि प्रखंड मुख्यालय होने के कारण ये इलाका अति संवेदनशील है, ऐसे में अवैध कब्जाधारी पिछले एक साल से विद्यालय को मुख्य द्वार को बन्द कर दुकान खोल बैठा है। जिससे विद्यालय जाने में बच्चों को लम्बी दूरी तयकर घूम कर प्रखंड कार्यालय होकर जाना पड़ता है।

बड़ा सवाल तो तब खड़ा होता है जब पिछले एक साल से अतिक्रमणकारियो द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार को बन्द कर दुकान खोल बैठा है, और इस बात की जानकारी विद्यालय प्रधान तक को नही है। आखिर एक साल से विद्यालय प्रधान और बाकी शिक्षक किस रास्ते से विद्यालय जाते थे ये बड़ा सवाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post