Top News

बीजेपी का राजभवन मार्च में लाठी चार्ज 1 की मौत दर्जनों घायल

पटना/सिटीहलचल न्यूज़

बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद प्रोटेस्ट निकाल रहे बीजेपी नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. इस घटना में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया. लाठीचार्ज में जहानाबाद नगर में बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है


पुलिस लाठीचार्ज में विजय घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद विजय कुमार गिर गए


तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका.वहीं प्रशासन की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि विजय कुमार सिंह की मौत लाठी लगने से नहीं हुई है. वह जहां लाठीचार्ज हुई, वहां पहुंचे ही नहीं थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post