Top News

नीतीश कुमार ने जदयू को राजद के हवाले कर दिया: उपेन्द्र कुशवाहा

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ के कलाभवन में आयोजित राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पहुँचे। यहाँ वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जदयू पार्टी अब खत्म होने के कगार पर है। नीतीश कुमार ने जदयू को पूरी तरह से आरजेडी के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब आरजेडी लाठी के बल पर सरकार चलाती थी तो जदयू लोगो को बचाती थी। अब जदयू ही खत्म हो गया तो कोई न कोई पार्टी बिहार की जनता को चाहिए


इसलिए राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के लोगो के विकल्प के तौर पर उभरी है। वहीं उन्होंने पटना में राजभवन मार्च के दौरान बीजेपी नेता के मौत पर कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाय यह कम है, सरकार को एक क्षण भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। वही उन्होंने शिक्षक आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षक की माँग जायज है। बिहार में शिक्षा ब्यवस्था चौपट हो चुका है। अगर कोई अपने हक के लिए आवाज उठाता है तो यह सरकार लाठी के बल पर उसकी आवाज को दबाने का प्रयास करती है

वहीं गुरुवार को तेज बारिश के बाबजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे थे। सम्मेलन के दौरान रालोजद के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने फूल का माला पहनाकर राष्ट्रीय नेता का स्वागत किया। इस दौरान बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो उपेन्द्र कुशवाहा जैसा हो के नारे भी लगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता निरंजन कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नीरज कुमार मेहता,डॉ सुरेश मेहता,  जिला महासचिव अजित कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल, प्रदेश महासचिव कुणाल कुमार, महिला जिलाध्यक्ष सरिता राठौर, महानगर अध्यक्ष नीरज कुमार साह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post