Top News

संगठन मजबुती को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोढ़ा विधान सभा में एक दिवसीय दौरा

 




कोढ़ा,/शंभु कुमार 


                सीमांचल दौरे के क्रम में प्रखंड के झिकटिया गांव में ललन सिंह के दरवाजे पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं  ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


             सीमांचल के दौरे पर आए उपेंद्र कुशवाहा पूर्णिया से भागलपुर जाने के दौरान प्रखंड स्तरीय  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दबे कुचले और वंचित लोगों के लिए कभी हम लोगों ने मिलकर संगठन बनाया था। वह संगठन आज वैसे लोगों के साथ नेतृत्व कर रहा है जो समाज को बांटने का काम किया है और बिहार के विकास को डेढ़ दशक तक पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबको साथ लेकर और सभी का विकास के लिए पार्टी की जरूरत थी ।जिसे सभी वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है। अपने अधिकार के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत स्तर से जिला स्तर के संगठन को सभी जिले में मजबूती प्रदान करने को लेकर लगातार सभी जिले का दौरा कर रहे है


और सभी के साथ मिलकर बिहार के वंचित लोगों के साथ अपने अधिकार के लिए  मजबूती के साथ कार्य करने की बात कही है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन के संतोष कुमार मेहता  ,कल्याण मित्र, निरंजन कुशवाहा ,प्रखंड अध्यक्ष कुणाल सिंह ,पूर्णिया जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ,जितेंद्र पटेल ,अंगद कुशवाहा ,संजय मेहता ,मदन चौधरी, प्रशांत पंकज ,उर्मिला पटेल,राम नारायण सिंह सुबोध कुमार सिंह,सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील दास ,अरविंद दास ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post