Top News

नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को बीच मझधार में छोड़ दिया: उपेन्द्र कुशवाहा

 

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ पहुँचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस नीति पर नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़ा था, आज उसी मुद्दे पर तेजस्वी के साथ सरकार में है। ऐसा लग रहा है नीतीश कुमार ने भ्रटाचार से समझौता कर लिया है। कल तक तेजस्वी से इस्तीफा की माँग करने वाले नीतीश आज चुप क्यों है, उन्हें जवाब देना चाहिए


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थित काफी चरमरा गई है। बिहार में अपहरण हत्या, लूट की वारदात में इजाफा हुआ है। राजद के लोग बिहार को फिर पीछे 2005 की ओर ले जाना चाहती है। राजद के लोग जो चाह रहे है उसी हिसाब से सरकार चल रही है।  जो नीतीश कुमार के भटकाव के कारण हुआ है। इन बातों को जदयू के लोग भी समझ रहे है।  उन्होंने कहा कि अभी आरएलजेडी का किसी से गठबंधन नहीं है


पार्टी लोकसभा और विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतरेगी।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की जदयू खत्म हो चुकी है। उनका किसी भी सरकारी काम मे मन नहीं लगता है, बिहार की जनता को बीच मझधार में छोड़ दिया है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन की माँग जायज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post