धमदाहा/रितेश राज
पूर्णियां : यूं तो सभी जगहों पर ओवरलोडिंग गाड़ियों का चलाएं जाना आम बात है। परन्तु अनुमंडल क्षेत्र में अक्सर ओवर लोडिंग गाड़ी का उपयोग सरकारी अनाज की हेराफेरी में किया जा रहा है। भवानीपुर एवं बड़हरा कोठी की ओर से आने वाली ओवरलोडिंग ट्रक एवं ट्रक को धमदाहा थाना के गेट के सामने से सड़क पर बेधड़क जाते हुए आम देखा जा सकता है। जबकि ओवरलोडिंग गाड़ियों के चलते कई बार सड़क पर बड़ी घटनाएं घटी है बावजूद इसके आधा दर्जन से अधिक जगह पर पुलिस बैरिकेडिंग लगा होने के बाद भी ओवरलोडिंग गाड़ियों की आवाजाही पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ रहा है। और ना ही ऐसी गाड़ियों को रोके जाने को लेकर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की तैयारी ही दिख रही है
हालांकि ओवरलोडिंग गाड़ियों की आवाजाही सबसे अधिक सुबह 3:00 बजे से लेकर 7:00 बजे के बीच होती है तो वहीं शाम के समय भी ओवरलोड इन गाड़ियों का परिचालन भी बेधरक होता है। वही बड़हारा कोठी एवं भवानीपुर की सड़कों पर देर रात ओवरलोडिंग ट्रैक्टर का परिचालन आम होते देखा गया है जिसमें कई बार पुलिस की चेकिंग के कारण सरकारी अनाज से लदा हुआ ओवरलोडिंग ट्रैक्टर पकड़ाया भी गया है
बावजूद इसके ऐसे ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने तथा इन वाहनों के माध्यम से होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए किसी प्रकार की तैयारी नहीं है। परिणाम स्वरूप निजी अनाज के साथ-साथ सरकारी अनाज का हेराफेरी करने वाले लोग भी ओवरलोडिंग ट्रैक्टर को रात के समय सरेआम थाना के आगे से निकाल कर ले जा रहे हैं।



Post a Comment