धमदाहा/रितेश राज
पूर्णियाँ: धमदाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कहार टोल में पदस्थापित शिक्षिका अर्चना झा का इलाज के दौरान बुधवार की शाम 7:00 बजे एम्स दिल्ली में निधन हो गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय कहार टोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि अर्चना झा विगत 16 फरवरी 2023 से इलाजरत थी. 16 फरवरी 2023 के बाद लगभग 2 महीने तक मुंबई में इलाज चला उसके पश्चात वह एम्स दिल्ली में अपना इलाज करवा रही थी
अर्चना झा 29 अक्टूबर 2007 में उपरोक्त विद्यालय में सहायक शिक्षिका के रूप में अपना योगदान दे रही थी. 19 जनवरी 1978 को जन्मी अर्चना झा 29 अक्टूबर 2007 को पंचायत शिक्षक के रूप में अपना योगदान दी. अर्चना अपने पीछे 2 पूत्र एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गई है. उसके निधन से धमदाहा प्रखंड के शिक्षकों में शोक व्याप्त है. अर्चना झा के निधन को लेकर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट श्रीनगर पूर्णिया में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति के प्रार्थना किया है
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिश्री लाल यादव, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार नीरज, विनोद कुमार पासवान, बालमुकुंद चांद, भारतेन्दु कुमार, जय कृष्ण पासवान, अशोक कुमार यादव, शशि कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल है.



Post a Comment