अमौर/सिटीहलचल
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में समय पर डॉक्टर नहीं रहने के कारण पशु चिकित्सालय में गुरुवार को 11:00 बजे ताला बंद रहने के कारण पशुपालकों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पशु का ईलाज समय पर नहीं होने के कारण काफी हताश का एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
पशुपालको ने बताया कि यह बाढ़ क्षेत्र है हाल ही मे बाढ का पानी घटने से बाढ़ में डूबा हुआ घास खाकर तरह तरह की बीमारी फैल रही है । बीमार पशुओ लेकर हम लोग पशु चिकित्सालय लाए हैं। जबकि हम लोग आज सुवह 9:00 बजे आए लेकिन अभी तक डॉक्टर का पता नहीं है। जिसके चलते पशु को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।खास कर पेट सम्बधित बीमारी पशुओं ज्यादा फेल रहा है
पेट फूल जाने के कारण मुंह से लार जाता है । जिसके कारण पेट फुल जाता है समय पर ईलाज नहीं होने के कारण काल के गाल मे समा जाता है। जिससे पशुपालकों में काफी हताश का माहौल बना हुआ है। इसलिए इन लोगों ने जिला पदाधिकारी से इस ओर ध्यान देकर अविलंब पशु चिकित्सालय मे समय पर डाक्टर को रहने की मांग की है ताकि पशुओ की इलाज हो सके।



Post a Comment