Top News

प्रसूता की मौत के दुसरे दिन परिजनों ने किया सड़क जाम, अस्पताल बना रणक्षेत्र

भवानीपुर/बमबम यादव

पूर्णियाँ: रविवार को प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों और रघुनाथपुर गाँव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार की अहले सुबह से सड़क जाम कर दिया | परिजनों ने मुआवजे और दोषी चिकत्सक मृगेश कुमार के उपर कारवाई की मांग करते हुए पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 और अस्पताल जानेवाली सड़क पर जामकर दिया था | जाम हटवाने में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा | मामले की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में दस थाने की पुलिस के अलावे जिला मुख्यालय से बड़ी संख्यां में पुलिस बल भवानीपुर बुलाया गया था | इस दौरान ना सिर्फ भवानीपुर अस्पताल प्रांगन बल्कि अस्पताल जाने वाली सड़क पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था | जब आक्रोशित कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए तो प्रशासन के द्वारा बल प्रयोग कर जाम हटाया गया और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया |आक्रोशित परिजनों एवं रघुनाथपुर गाँव के ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल में तोड़-फोड़ करते हुए अस्पताल भवन को काफी क्षति पहुँचाया गया है | आक्रोशितों के द्वारा अस्पताल भवन पर रोड़े-बजी करते हुये कई कमरों का शीशा तोड़ते हुए कई मेडिकल इक्यूपमेंट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है


चिकत्सक को मारकर किया गंभीर :

आक्रोशित परिजनों एवं रघुनाथपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद चिकित्सक डा० राज नारायण सिन्हा को सडकों पर दौड़ा-दौड़ा कर पिटते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है | गंभीर रूप से घायल डा० सिन्हा की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है | जिसका इलाज अन्यत्र कहीं किया जा रहा है |

हड़ताल पर गए डॉक्टर :

बेवजह निर्दोष डॉक्टर की बेरहम पिटाई से चिकत्सक एवं चिकत्सा कर्मियों में भारी आक्रोश बना हुआ है | चिकित्सक की बेरहम पिटाई के बाद सभी डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं | चिकित्सकों ने बताया कि दो दिनों के अन्दर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में वह सभी अनिश्चितकाल के लिए सामूहिक हड़ताल पर चले जायेंगे | चिकित्सकों के हडताल पर जाने से अस्पताल में ओपीडी सुविधा सहित सभी चिकित्सीय  कार्य बाधित बना हुआ है |

घायल डॉक्टर ने दर्ज कराया मामला :

बेरहम पिटाई से घायल हुए चिकत्सक के द्वारा भवानीपुर थाना में मृतक के परिजन सहित अन्य लोगों के बिरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है | इधर दूसरी तरफ मृतक के परिजनों के द्वारा अभीतक किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया गया है | भवानीपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से अभीतक आवेदन नहीं दिया गया है | उन्होंने बताया कि डॉक्टर के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है 


क्या था मामला :

रविवार को प्रसव के लिए आई सहरसा जिला अंतर्गत सोनबरसा थाना क्षेत्र के लगमा निवासी गुरुदेव साह की पत्नी अंशु देवी की प्रसव के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से मौत हो गयी थी | मृतक के परिजनों ने बताया की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मृगेश कुमार और एएनएम की लापरवाही से अंशु देवी की मौत हो गयी थी | जिसके बाद मृतक के परिजन और रघुनाथपुर के सैकड़ों लोग आक्रोशित होकर जमकर हंगामा मचाया |बोले अधिकारी धमदाहा राजीव कुमार , एसडीओ मामले को देखा जा रहा है, फिलहाल सभी लोगों को अस्पताल से हटाया जा चूका है | दोनों तरफ से मामले की तहकीकात किया जा रहा है | घायल चिकित्सक के द्वारा आवेदन दिया जा चूका है | मृतक के परिजनों की तरफ से जो आवेदन मिलेगा उसकी भी जाँच किया जायेगा | जांच रिपोर्ट पूर्णिया जिलाधिकारी को सौपने का काम किया जायेगा | फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है |

Post a Comment

Previous Post Next Post