Top News

सोए अवस्था मे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

 


अमौर/सनोज 

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिरोटोल गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का नाम जनार्दन मंडल पिता स्वर्गीय सदानंद मंडल बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रात्रि को खाना खाकर 10:00 बजे सो गया था । घर के बाहर बैठक घर में मृतक अकेले सोया हुआ था। वही सुबह तकरीबन 4:00 बजे मृतक की पत्नी उसे जगाने पहुँची तो सिर से खून निकलता देखकर शोर मचाया


घटना के संबंध में मृतक के पुत्र प्रह्लाद मंडल ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है ना कोई पुरानी रंजिश न ही जमीनी विवाद है। मृतक मजदूरी का कार्य करते थे । खेती बारी करने का काम करते थे घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर अमौर थाना पुलिस को दी गई


पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।साथ ही  मृतक के पत्नी के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही करते हुए अनुसंधान में पुलिस जुट गई है।  शक के अधार पर एक आदमी को पुछताछ हेतु  हिरासत में लिया है।मृतक के परिजनों ने पुलिस से उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। ताकि अपराधियों को बक्सा नहीं जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post