Top News

नहाने के दौरान मरिया धार में डूबने से 2 बच्चों की मौत

 

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखण्ड के दलमालपुर पंचायत के दलमालपुर गाँव के दो मासूम बच्चों की डूबने की खबर मिल रही है। गाँव के बगल के होकर बहने वाली परमान नदी में हुई जलस्तर में वृद्धि से मरिया धार में जलस्तर में वृद्धि हो गई थी। जिसमें डूबने से बच्चें की मौत हुईं घटना पर दुख प्रकट करते हुए पूर्व मुखिया अब्दुल रज्जाक ने बताया कि डूबने वाले दोनो आपस मे चचेरे भाई है


डूबे दोनो बच्चों में पहला मो.गुलावर का 8 वर्षीय पुत्र अकबर वही दूसरा मो.नूर मोहम्मद का 8 वर्षीय पुत्र अदनान है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे मरिया धार में अन्य बच्चों के साथ ये दोनों भी नहा रहे थे ।नहाते नहाते कब दोनो गहरे पानी मे चले गए किसी को पता ही नही चला ।जब दोनों की ख़ोजबीन हुई तो पता चला कि नदी में नहा रहे थे। तब स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मरिया धार में दोनों में खोजना शुरू किया गया

तो कुछ देर बाद दोनों को निकाला गया। वही आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद एक साथ दोनो परिवारों की हो रही चीख पुकार से पूरे गाँव मे मातम छा गया है। वही जनप्रतिनिधियों द्वारा जहा मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता  देने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post