पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
वर्षापात की कमी को देखते हुए विभागीय निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने किसानों को डीजल अनुदान का लाभ सुलभ कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि योग्य एवं संबंधित किसानों से ऑनलाइन आवेदन कराकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी बीटीएम एवं कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के माध्यम से किसानों को जल्द से जल्द डीजल अनुदान उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि डीजल अनुदान के लिए ऑन लाइन आवेदन 22 जुलाई 2023 से प्रारंभ है। डीजल पम्पसेट से सिचाई हेतु 75 रू० प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। एक एकड़ के लिए 10 लीटर डीजल की आवश्यकता के आलोक में खरीफ फसलों की डीजल पम्पसेट से सिंचाई के लिए क्रय किए गए डीजल पर प्रति एकड़ प्रति सिंचाई 750 रुपए की दर से अनुदान दिया जाएगा। वहीं खड़ी फसल में धान, मक्का अन्य खरीफ फसलों के अंतर्गत दलहनी, तिलहनी, मौसमी सब्जी
औषधि एवं सुगंधित पौधे की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपए प्रति एकड़ दिया जाएगा। प्रति किसान अधिकतम 8 एकड़ के लिए डीजल अनुदान देय होगा। यह लाभ परिवार के एक ही सदस्य को दिया जाएगा। पति - पत्नी एवं उसके पुत्र एवं पुत्री जो एक साथ रहते हो को एक परिवार मानकर उनके द्वारा एक ही आवेदन स्वीकार किया जायेगा। परिवार के विभाजन एवं पृथक परिवार की स्थिति में अलग-अलग आवेदन स्वीकार किया जा सकता है, बशर्ते एक ही भूमि के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।



Post a Comment