भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियाँ: अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुयी है | इसके लिए मौके पर तैनात डॉक्टर मृगेश कुमार के साथ ही अस्पताल के प्रभारी डा० नवीन कुमार उपरोझिया भी बराबर के जिम्मेदार हैं | दोनों के उपर सख्त से सख्त कारवाई जल्द होनी चाहिए | उक्त बातें रुपौली विधायक सह पूर्व मंत्री बीमा भारती ने कही | विधायक श्रीमती भारती ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है
बिधायक श्रीमती भारती ने कहा की अस्पताल प्रभारी को अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है और वह सिर्फ अपने प्राइवेट क्लिनिक पर अस्पताल से ज्यादा ध्यान देते हैं | साथ ही उन्होने कहा कि प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मृगेश कुमार के लापरवाही की दर्जनों बार शिकायत आ चुकी है | डॉक्टर मृगेश अपने ड्यूटी के दौरान मरीजों को देखने के बदले अपने मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं
विधायक ने कहा की यदि डॉक्टर मृगेश सही तरीके से अपनी ड्यूटी करते तो प्रसूता की मौत नहीं होती | श्रीमती भारती ने कहा की डा० मृगेश के उपर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए | साथ ही अपताल प्रभारी के बिरुद्ध भी विभागीय कारवाई होना चाहिए |



Post a Comment