Top News

कटिहार के गमहर टोला के पास हुए लूट कांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

 



कटिहार से गणेश झा 


रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर 18 जुलाई की रात्रि हुए लूट कांड मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि मनसाही थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार रात्रि 11 बजे भोराबारी ग्राम से मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गमहर टोला के पास बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक के साथ तीन युवक सड़क पर खड़े थे।


जहां इन तीनों युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। जैसे ही वह मोटरसाइकिल रोक कर खाड़ा हुए, वैसे ही तीनों युवक ने उन चाकू व लेहे के फाइटर से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में अशोक कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान उन तीनों के द्वारा उनके पैकेट में रखे 10000 और एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड व आधार कार्ड लेकर वहां से फरार हो गए। अशोक कुमार के द्वारा इस घटना को लेकर मनसाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

जहां पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले मो तनवीर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास लूटा हुआ मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है और फोन दो अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post