Top News

महिला हत्याकांड का किया गया पर्दाफाश



कटिहार से गणेश झा 


 जिसमें प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, मंटू सिंह एवं ग्रामीण पुलिस संजय पासवान के द्वारा टीम गठित कर कांड संख्या 49/ 2023 का उद्भेदन किया गया, जिसमें अभियुक्त बहन तेतरी देवी पति सुरेंद्र सिंह साकिन महेशपुर थाना मनिहारी एवं सुजन सिंह उम्र 22 वर्ष पिता अशोक सिंह साकिन रामचंद्रपुर थाना प्राणपुर  दोनों जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार किया गया, इनके फर्द बयान पर बताया गया कि 3 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, जहां बसंती सोरेन पति सनातन सोरेन साकिन मेदिनीपुर थाना नया ग्राम जिला झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल निवासी से मुख्य आरोपी भोला महालदार पिता बलराम महलदार साकिन तालसुर थाना हरिश्चंद्र पुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल निवासी के साथ प्रेम हो गई थी,


महिला के द्वारा शादी के लिए दवाब बनाने पर मुख्य आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर प्राणपुर थाना क्षेत्र के सादापुर गांव के ब्रह्मचारी अस्थान के समीप लाया गया था जिसको मुख्य आरोपी और सहयोगी भैगना, बहन मिलकर गला रेत कर घटना का अंजाम दिया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी भोला महाल्दार अब भी पुलिस के हत्थे से बाहर है वहीं बहन तेतरी देवी और भेगना सुजन सिंह को गिरफ्तार कर प्राणपुर पुलिस के द्वारा कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ग्रामीण पुलिस संजय पासवान के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post