Top News

कृष्णाष्टमी के दिन बच्चों को सम्मानित करेगा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद

 



कसबा/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: कसबा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल की अध्यक्षता में श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई । प्रांत बैठक के पश्चात जिला स्तरीय बैठक का होना संगठन के लिए अनिवार्य होता है इसी परिपेक्ष में इस जिला बैठक का आयोजन किया गया है ।  बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर झा ने आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की ।


प्रांत उपाध्यक्ष विनोद लाठ ने कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 अगस्त के पूर्व राष्ट्रीय छात्र परिषद के अंतर्गत स्कूलों एवं कॉलेजों से छात्रों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है एवम 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प  दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कृष्णाष्टमी को जो कि 6 सितंबर को है उस दिन बच्चे ही आगे कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता एवं पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर जी प्रांत उपाध्यक्ष विनोद लाट पूर्णिया जिला का अध्यक्ष रवि भूषण झा पूर्णिया राष्ट्रीय किसान परिषद अध्यक्ष अर्जुन सिंह कस्बा प्रखंड अंतरराष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष संजय जयसवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रखंड मंत्री विशाल कुमार राष्ट्रीय छात्र परिषद प्रखंड मंत्री अकाश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post