Top News

प्रखंड में मना शांतिपूर्ण तरीके से "मोहर्रम" पर्व , लोगों ने दिखाएं करतब

किशनगंज/इमरान हाशमी 

बहादुरगंज प्रखंड के अलग अलग मोहर्रम कमेटियों के द्वारा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस निकाल कर भिन्न प्रकार के करतब दिखाए गए। ताजिया जुलुस देखने के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं अपने बच्चो को ले कर पहुंची थी। इस दौरान करबला मैदान में मेले के जैसा माहौल देखा गया


मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अतहर आलम, उपाध्यक्ष सरवर आलम, मेंहदी हसन, मो० दानिश सहित अन्य कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे दिखे। वहीं इधर प्रखंड प्रशासन भी पूरे अलर्ट मोड पर थी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राजन कुमार, एसआई चितरंजन यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। मोहर्रम को लेकर पूरा वातावरण या हुसैन या हुसैन के नारों से गुंजायमान हो उठा

शांति पूर्ण माहौल में पर्व संपन्न होने के बाद प्रशासन ने मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की जम कर सराहना की। इस मौके कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, नप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वशीकुर्रहमान , मुलाजिम हुसैन अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन मुजतबा अनवर राही, वार्ड पार्षद अशरारुल हक, नजीर राय, शोहराब राय , इरशाद राय, शमशेर आलम, शकील राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post