Top News

पैर धोने पोखर में उतरे 2 बच्चों की पानी मे डूबकर मौत

भवानीपुर/बमबम यादव

पूर्णियाँ: भवानीपुर प्रखंड के सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी में पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बकरी चराने के दौरान पाँव धोने पोखर में गया था पोखर में पाँव धोने के दौरान सूरज कुमार की पाँव फिसल गया उसको बचाने दौड़े उनके दोस्त शिवम कुमार भी पानी की गहराई में चल जाने की वजह से मौत हो गई


दोनों किशोरों की हुई पहचान सूरज कुमार पिता दरोगी मुनि शिवम कुमार पिता धर्ममु साह के रूप में हुई पहचान दोनों युवक की पानी में डूबने के कारण हुई मौत ग्रामीणों की मदद से परिजनों को सूचना मिलने पर घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है

वही ब्रह्मज्ञानी गांव में इस घटना से मातम छाया हुआ है। वही इस खबर की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस प्रशासन थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सदलबल के साथ  घटना स्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post