कोढ़ा कटिहार/शंभु कुमार
कटिहार जिला अंतर्गत बासगाढा पंचायत में जिला जदयू उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रितम देवी के आवास पर बिहार राज्य किसान सभा का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन अवधेश कुमार संयुक्त मंत्री ने किया। जिसमें कि सर्व प्रथम कमिटी का गठन कर किसानों के हितों के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। कमिटी गठन में विभिन्न पद पर मनोनीत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें कि सुभेष ठाकुर को सचिव, जय प्रकाश मोहली को उपसचिव, मुखिया प्रीतम देवी बासगाढा को जिला जिला उपसचिव पद पर मनोनीत किया गया।इसके अलावे अन्य पंचायतों व प्रखंड स्तर पर कोषाध्यक्ष, सदस्य,व अन्य पद सौप कर नई जिम्मेदारियां दी गई।सभा में उपस्थित सभी ने हाल के दिनों में मनिपुर में हुए हिंसा पर दुःख प्रकट कर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ी निन्दा की ,
प्राकृतिक आपदाओं व बाढ़ के कारण मृत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । तत्पश्चात सभा का आगाज केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि सभी गरीब गरूबो भुमिहीन परिवारो के सा केन्द्र सरकार सौतेले व्यवहार कर रही है।भुमी सर्वे परिवार को सरकार जमीन आवंटित कर बसाने का कार्य करें। वर्तमान समय में भुमिहिनो की क्या दशा है वह कहीं से छीपी नहीं है। हम लोग भुमिहिनो का सर्वे करा अंचलाधिकारी को रिपोर्ट कर मांग करेंगे कि कम से कम 5 डिसमिल जमीन इन्हें मुहैया करा आवास देने का कार्य करें । साथ ही किसानों के साथ आज के समय में इस बढ़ती महंगाई के दौर में आसमान छूते खाद बीज पटवन करने को लेकर बिजली,डीजल इत्यादि इस तरह महंगे होते जा रहे हैं कि किसानों की हालात बद से बदतर हो रही है ।इस दिशा में भी हम लोग एकजुट होकर इन समस्याओं का निपटारा करने का कार्य करेंगे। जिस गरीब का कच्चा मकान टूट गया है सरकार के द्वारा उसे भी मुआवजा दिलाने के साथ सरकारी योजना में किसानों के निधि से जिस किसानों की जमीन सरकारी कार्य के अधीनस्थ अधिग्रहण कर लिया जाता है उसका भी उचित मुआवजा सरकार को देनी चाहिए इसके खिलाफ भी हम लोग एक लंबी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं जो कि 2013 के कानून के अनुसार मुआवजा देने का प्रवधान है लेकिन उसकी भी अवहेलना की जा रही है। वही मौके पर बासगाढा पंचायत के मुखिया प्रीतम देवी उप मुखिया केशव कुमार के साथ कई जनप्रतिनिधि , भूमिहीन मजदूर व किसान व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Post a Comment